तोपचांची झील ( Topchanchi Lake ) - one of the best place in Dhanbad for touring, picnic, holidays , pre wedding shoots etc .(हिंदी पाठकों के लिए)
वैसे तो धनबाद को देश की कोयला राजधानी भी कहा जाता है और ज़्यादातर लोगों को यह भी लगता है कि यहाँ सिवाय कोयले के कुछ भी नहीं , खासकर वे लोग जो धनबाद या तो कभी आए ही नहीं या सिर्फ किसी खास कार्य से महज़ सिटी तक ही आना हुआ है. तो चलिए आज हम बताने जा रहे हैं धनबाद के ऐसे ही एक पर्यटन स्थल के बारें में जो वेसे तो घुमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है लेकिन जिसे धनबाद के बाहर बहुत कम ही लोगों को पता है. तो आज हम बात करने वाले है प्रकृति की गोद में बसे तोपचांची झील की. Read this post in English धनबाद रेलवे स्टेशन से इस झील की दुरी 38 Km है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत है इसके आस पास के पहाड़ इसे और भी ज़्यादा आकर्षक बताते हैं. मानसून के समय घनी हरियाली के कारण इस झील के नजारे में चार चांद लग जाती है. कई लोग वीकेंड की छुट्टियां मनाने इस जगह में आया करते हैं , तो कई बार लोग शादी से पहले प्री वेडिंग फोटोशूट्स के लिए भी इस जगह को काफी पसंद करते हैं, कभी बच्चों के साथ पिकनिक के लिए आना तो कभी दोस्तों या प्रियजनों क साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड ...